जालसाज़ों ने कर्ज दिलाने का झांसा देकर लगा दिया डेढ़ लाख का चूना

 जौनपुर।  पांच लाख लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने सिगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव निवासी युवक को डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

 उक्त गांव निवासी सालिग राम प्रजापति पेशे से राजगीर हैं। बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि आपको पांच लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। इसके लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरा करने के लिए उन्हें कुछ पैसा देना होगा। सालिग राम उसके झांसे में आ गया। उसके कहे अनुसार लोन के फेर में धीरे-धीरे कर डेढ़ लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लोन देने की बात आई तो टीडीएस के नाम पर और तीन हजार की मांग करने लगा। इन्कार करने पर आज-कल कहते हुए टरकाता रहा। फिर जालसाज ने फोन बंद कर दिया। तब ठगी का शिकार होने का आभास होने पर सालिग राम ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 1365425524983672083

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item