प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

जौनपुर।  पंवारा थाना पुलिस ने करीब चार दिन पूर्व हत्या के बाद बोरे में भरकर नहर में फेंके गए शव के मामले का राजफाश कर दिया है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। अवैध संबंध में बाधक बनने पर उसे मौत के घाट उतारा गया था। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी आदि बरामद कर लिया। 

 पुलिस के अनुसार गत 12 मई को पंवारा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव में शारदा सहायक नहर में हत्या कर बोरे में भरकर फेंका गया शव मिला था। मृतक की पहचान राज कुमार दुबे निवासी गांव भुईंधरा थाना सुजानगंज के रूप में हुई। मामले की छानबीन में जुटे पंवारा थानाध्यक्ष सेतांषु शेखर पंकज और उनके हमराहियों ने मिले सुराग के आधार पर मंगलवार की दोपहर राज कुमार दुबे की पत्नी कंचन और उसके प्रेमी रामाश्रय पटेल निवासी गांव बेरमांव मुंगराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पूछताछ में बताया कि मृत राज कुमार दुबे की पत्नी कंचन का रामाश्रय पटेल से अवैध संबंध था। भनक लग जाने पर राज कुमार दोनों के मिलने-जुलने में बाधक बन रहा था। तब कंचन ने रामाश्रय को राज कुमार का काम तमाम कर देने को कहा। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके तहत 11 मई की रात राज कुमार दुबे को रामाश्रय पटेल बेरमांव गांव में नहर किनारे ले गया। वहां उसे खूब शराब पिलाई। जब राज कुमार नशे में बेसुध हो गया तो चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व रस्सी बरामद कर ली गई है।

Related

JAUNPUR 1677475644623792933

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item