जहरीली शराब के धंधे को सुनियोजित तरह से चलाया जा रहा है : फैसल फसल

 जौनपुर। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के बाद कांग्रेसजनों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष फैसल फसल तबरेज, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह व नगर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की।

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहरीली शराब के धंधे को सुनियोजित तरह से चलाया जा रहा है, जिस पर सरकार का अंकुश नहीं है। तिलकधारी निषाद, विकास तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। सुरेरी में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। रामपुर ब्लाक के शेखूपुर स्थित चेतना इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई गई। संयोजन डाक्टर रविद्र कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान प्रेम शंकर तिवारी, उस्मान अली, शैलेश उपाध्याय, रामजी मिश्र, कमलेश दुबे, संजय माली समेत अन्य मौजूद रहे। बक्शा ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष डाक्टर प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ एजी चन्द्रिका यादव को सौंपा। डाक्टर प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि यदि योगी सरकार की ओर से इसपर प्रतिबंध नहीं लगाया तो विरोध का दायरा बढ़ेगा। देवराज पांडेय, डाक्टर मनोज बिद, चंद्रजीत गुप्त, विवेक उपाध्याय, नारायण दत्त तिवारी, सूरज विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, सादिक अली मौजूद रहे। केराकत के बकुलिया गांव में डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी की अध्यक्षता में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही प्रदेश में सराब बंदी की भी मांग की गई। अनील सोनकर, आजाद कुरैशी, राम प्रवेश यादव, सूरज सिंह, दीपक साहू, आशीष यादव, दिलीप कुमार साहू समेत अन्य मौजूद थे।

Related

news 469348710390567692

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item