छह शातिर चोर गिरफ्तार , चोरी करने के उपकरण बरामद

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत चदंवक पुलिस ने छह शातिर चोरों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी करने में प्रयोग में लिए जाने वाले उपकरण को भी बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। 

निर्देश के मुताबिके थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे कि उसी समय मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदवक के निकट उस स्थान पर पहुंच गए जहा छह लोग बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। घेराबंदी करते हुए एसओ ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक सब्बल, एक रम्मा, एक कुल्हाड़ी, एक लोहा काटने की आरी, एक हथौड़ी, एक लोहे की छड़, दो वाहन बरामद हुआ। सभी ने अपना नाम संजय राय पुत्र पंचदेव राय नि0 कोईलारी थाना जहानांगज जनपद आजमगढ़, ऋषभ सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी कनौरा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, राधेश्याम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, रबीन्द्र यादव पुत्र स्व. श्रीराम यादव निवासी इटरौरा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, राजू यादव उर्फ मैकू पुत्र स्व. कन्हैया यादव निवासी भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व सुनील सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह निवासी लग्गूपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ बताया।

Related

news 7165613130552028466

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item