श्रमिक को दिया गया स्वीकृति प्रमाण-पत्र

जौनपुर। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा कोविड-19 के कारण मजदूरों के समक्ष उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत पंजीकृत निर्माण श्रमिको को ”आपदा राहत सहायता योजना“ के अन्तर्गत हितलाभ वितरण किया गया।  

उक्त सहायता आपदा ”आपदा राहत सहायता योजना“ के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक को रू0,1000/- की सहायता उनके बैंक खाते में प्रदान की गयी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उ0प्र0 राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का उद्घाटन भी किया गया। प्रदेश के 23.05 लाख निर्माण श्रमिकों को रू0,1000 से लाभान्वित कराया गया हैं जिसमे जनपद जौनपुर कुल 12408 निर्माण श्रमिकों को रू0 1000 प्रत्येक श्रमिक को आपदा राहत सहायता योजना के अन्र्तगत डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातें में दिया गया हैं। श्रम विभाग जौनपुर द्वारा लगभग 10000 निर्माण श्रमिकों का आधार बैंक खाता पोर्टल पर अपडेट करा दिया गया हैं। बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान होते ही उनके बैंक खाते में भी रू0 1000 भेज दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट जौनपुर में श्रमिकों को दिखाया गया।
 इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक जफराबाद डा0 हरेन्द्र प्रसाद एवं  विधायक मडियाहॅू श्रीमती लीना तिवारी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मानसिंह के उपस्थिति में पाॅच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।

Related

JAUNPUR 9190344009594539419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item