अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एक लड़की का हाथ पीले करने में की मदद
http://www.shirazehind.com/2021/06/blog-post_644.html
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शुक्रवार को एक अच्छी पहल करते हुए स्वजातिय एक कन्या का हाथ पीले करने में अपनी मदद किया। महासभा की तरफ से उठे मदद के हाथ से कन्या पक्ष के लोगो की आंखो में अलग चमक दिखाई पड़ी। आर्थिक मदद के साथ ही महासभा के पदाधिकारियों ने वर बधू को आर्शीवाद भी दिया।
समाजिक बंधनों के चलते हम कन्या व वर पक्ष का नाम पता गोपनीय रखते हुए बताते चले कि नगर के एक परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण घर की लाडली के हाथ पीले करने में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। यह खबर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव को हुआ तो उन्होने लड़की के परिजनों को पूरी मदद करने के आश्वासन दिया। उसके बाद लड़की शादी तय हुआ। शुक्रवार की शाम को नगर के रूहट्टा मोहल्ले में स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में शादी का आयोजन किया। इस मौके पर महासभा के जिला महासचिव, सुरेश अस्थाना,उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना और शशि कुमार श्रीवास्तव गुड्डू ने शादी में शिरकत करते हुए आर्थिक मदद दिया।