कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए ढाल बनेगा वट वृक्ष : अरविन्द सिंह

 जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में बृहद रूप वृक्षारोपण किया तथा आन लाइन छात्र-छात्राओं को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया। 

इस मौके पर स्कूल के डारेक्टर अरविन्द सिंह ने कहा कि हमारे स्कूल में गुणकारी व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पौधे लगाये जा रहे है। जिसके माध्यम से हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा और कोरोना जैसी महामारी को आने से रोकने के लिए ढाल बनेगा।  

प्रिंसपल प्रतिक्षा सिंह ने कहा कि हम लोगो द्वारा स्कूल में जो पौधे रोपे जा रहे है वह एक वट वृक्ष बनकर हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायेगा और आक्सीजन स्तर को ऊंचा करने में सहायक होगा। 

हम लोग अपने स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावको को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया है। जिसका सार्थक परिणाम भी आने लगा है। 

इस मौके पर वाइस प्रिंसपल स्वेता मिश्रा,एडमिन मैनेजर अमित सिंह सोलंकी,अभिषेक गुप्ता, आकांक्षा त्रिपाठी,अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

Related

news 2294585280528969265

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item