कही पानी के लिए , कही जमीनी विवाद में बहा खून

जौनपुर।  रविवार को भूमि विवाद व अन्य मामलों को लेकर कई स्थानों पर मारपीट व चाकूबाजी की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। कहीं सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने को लेकर तो कहीं भूमि विवाद को लेकर चाकूबाजी व लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी हैं। सभी का उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव का 25 वर्षीय पप्पू रविवार की दोपहर भरत राम के घर के बाहर लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने गया था। वह पानी भरने से पहले बाल्टी धो रहा था। दूसरे पक्ष ने ज्यादा पानी गिराने से मना किया। इसी को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने पप्पू पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने पप्पू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने कहा कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसी थाना क्षेत्र के गजना निवासी विनोद चौहान व ओमप्रकाश में काफी दिनों से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर सुबह मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से रावती देवी पत्नी विनोद, उनकी पुत्री उजाला व बृजेश पुत्र ओम प्रकाश घायल हो गए। उधर, शाहगंज नगर से सटे खरौना गांव में शनिवार की रात आई बरात में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में कतिपय लोगों ने पप्पू को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Related

JAUNPUR 3567604213427370768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item