मटर लोगों की पहली पसंद
https://www.shirazehind.com/2021/08/blog-post_271.html
जौनपुर। मटर की अगेती प्रजातियों की सब्जियों के रूप में बड़ी मांग रहती है। इसे देखते हुए रबी सीजन की मुख्य दलहनी फसल मटर की अगेती प्रजातियों को सितंबर में बुआई के लिए विकसित किया गया है। दलहनी सब्जियों में मटर लोगों की पहली पसंद है। इससे भोजन में प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है। इसकी खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। किसान कम अवधि में तैयार होने वाली मटर की प्रजातियों की बुवाई सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अक्टूबर के मध्य तक कर सकते हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद , पत्थर कालेज और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने मटर की अगेती प्रजाति की कई किस्मों को विकसित किया है। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के समन्वयक व शस्य वैज्ञानिक डा.सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आजाद मटर-3, काशी नंदिनी, काशी मुक्ति, काशी उदय और काशी अगेती प्रमुख प्रजातियां हैं। मटर की इन प्रजातियों की सबसे खास बात यह है कि यह 50 से लेकर 60 दिन में तैयार हो जाती हैं। इससे खेत जल्दी खाली हो जाता और किसान दूसरी फसलों की बुवाई कर सकते हैं।
 


 
 
 
 
 
 
 
 
