सादगी से मना भाजपा नेता माता सेवक उपाध्याय की पुण्यतिथि

सिकरारा(जौनपुर) राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के पिता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव भुइला में सादगी के साथ मनाया गया। भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षा विदों व सम्भ्रान्त नागरिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे दिन लोगो का आना- जाना लगा रहा। 


दिन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करती हुई राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मेरे पिता बहु आयामी ब्यक्तित्व के साथ एक अदम्य साहसी, शिक्षाविद एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। कहा कि उन्होंने कभी भी राजनीति को ब्यवसाय नही समझा। वे जीवन पर्यन्त अपने वसूलों व सिद्धांतो पर अडिग रहे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पिता के बताए रास्ते पर आज मेरा पूरा परिवार चल रहा है। 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी संजय राय ने कहा कि स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय का सारा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि पिता के अधूरे कार्यो को पूरा करने में जुटी उनकी पुत्री सीमा द्विवेदी व पुत्र पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय के साथ पूरा परिवार जिस तरह से समाजसेवा में लगा है वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रारंभ अतिथियों ने स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष उपाध्याय व शिक्षक सुशील उपाध्याय ने अभ्यागतों का स्वागत किया।  

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व प्रमुख सन्तोष उपाध्याय, धीरू सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, सुनील यादव, अंकुश यादव, शिवपूजन मिश्र, मंगला मिश्र, मंडल अध्यक्ष द्वय अजय मिश्र व नरेन्द्र विश्वकर्मा, अर्चना सिंह, डा. देवी प्रसाद सिंह, सीमा उपाध्याय, अश्विनी सिंह, मनीष सिंह सोमवंशी, विनोद यादव, अरबिंद सिंह आदि प्रमुख रहे। 

Related

JAUNPUR 7482589911967734330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item