विधि-विधान से नागदेवता की पूजा कर कुशल मंगल की कामना की

जौनपुर : नागपंचमी पर शुक्रवार को आस्थावानों ने विधि-विधान से नागदेवता की पूजा कर कुशल मंगल की कामना की। मंदिरों व घरों में नागदेवता की प्रसन्नता के लिए गाय का दूध व धान का लावा चढ़ाया गया। शिवालयों में जलाभिषेक, मंदिर व घरों में रुद्राभिषेक के साथ नागराज का पूजन कर पुण्य लाभ की कामना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह के साथ मनाए गए इस पर्व पर जगह-जगह कुश्ती दंगल व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शीतला चौकियां धाम में नागपंचमी पर हर्षोल्लास संग नाग देवता के पूजन-अर्चन के बाद शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। परंपरानुसार नाग देवता की पूजा के साथ ही चौकियां धाम स्थित डीह बाबा मंदिर पर भक्तों ने हवन किया। पंडित हरिहरदत्त तिवारी ने डीह बाबा मंदिर में आ रहे भक्तों से यज्ञ में आहुति दिलवाया।

Related

featured 3927791189495498659

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item