किसान महापंचायत में हुआ यह एलान

 

लखनऊ। संभल जिले में भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। संभल में हुई किसान महापंचायत में तय हुआ कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन को सरकार पंजाब और हरियाणा के बड़े किसानों का आंदोलन बताती है लेकिन हम आज संभल में महापंचायत करके यूपी में किसान आंदोलन का आगाज़ हो चुका है। वही संभल में हुई महापंचायत के बाद 25 सितंबर को किसानों से सहमति करके भारत बंद का भी ऐलान किया गया है।  

यूपी के संभल में भारतीय किसान यूनियन असली राजनैतिक के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ट्रैक्टरों में सवार होकर किसान शामिल होने के लिए पहुंचे। वही संभल में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के अलावा किसान मोर्चा में शामिल बलवीर सिंह ,सतनाम सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा,अतुल अंजान महापंचायत में मौजूद थे। 
महापंचायत में भाकियू असली राजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को केंद्र सरकार हरियाणा और पंजाब के बड़े किसानों का आंदोलन बताती है और फूट डालने की कोशिश की जा रही है लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के संभल में महापंचायत करके सरकार को संदेश दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश का एक एक किसान भी किसान आंदोलन में शामिल है। वही किसान महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया .
 किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क भी किसान महापंचायत में पहुंचे और और किसान महापंचायत में पहुंचकर किसानों के साथ महापंचायत का हिस्सा बने।

Related

news 8190630027391248879

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item