आशुतोष श्रीवास्तव चुने गए ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

 
जौनपुर। जिले के विकासखंड शाहगंज में  ग्राम रोजगार सेवक संघ शाहगंज द्वारा ब्लॉक सभागार में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया गया। 

सभी ग्राम सेवकों की उपस्थिति में निम्न कार्यकारिणी पर सर्वसम्मति बनी जिसमें आशुतोष श्रीवास्तव को अध्यक्ष, सुभाष चंद्र को उपाध्यक्ष, निशानाथ को महामंत्री ,उमाकांत यादव ,महासचिव कुसुम सिंह अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,सुरेश चंद्र कोषाध्यक्ष ,संतोष कुमार संगठन मंत्री ,पंकज शर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए। 
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा अपने संगठन के हित में तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा ग्राम रोजगार सेवकों के मान सम्मान एवं उनके हितों अधिकारों को दिलाने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे बैठक में नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके उनको पद का शपथ दिलाया गया एवं संगठन के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का प्रण किया गया पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार ने नए अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव को अध्यक्ष का ऐलान किया और माल्यार्पण कर स्वागत किया अंत में सबको धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। 

Related

news 397006872022412766

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item