केंद्र सरकार की गलत नीतियां से लाखों लोग हो गए बेरोजगार: सुरेश चंद्र

 रिपोर्ट -इन्द्रजीत सिंह मौर्य

जौनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अल्फस्टीन गंज स्थित प्रधान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता और संगठन के जिला सचिव सुरेश चंद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के चलते आज प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने साजिश के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड के सभी कार्यालयों को बंद करने की रणनीति बना लिया है। दोपहर काल में हुए लंच के दौरान किए गए इस प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों ने किसानों के आंदोलन की बातों को भी प्रमुखता से उठाया। कहा कि पिछले नौ महीने से किसान संघर्ष का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने, 2021 के बिजली( संशोधन) विधेयक को निरस्त करना और कानूनी रूप से गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य (e.h. एस. पी)की भी मांग करते हुये धरना एवं प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड राम लोचन यादव एवं संचालक सुरेश चंद्र यादव ने किया। इस प्रमुख रूप से सम्मिलित होने वाले कामरेड अनिल कुमार, अभिषेक वर्मा, राजेश कुमार, बी एल मौर्या, संतोष कुमार, अशोक कुमार यादव, मुन्नीलाल , राज बहादुर यादव, उमाशंकर, सुनील कुमार,यू.बी. यादव अन्य मौजूद रहे।

Related

news 1772951920474987989

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item