विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाय कार्यकर्ता : फ़ैसल हसन

 जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता अपने बूथों का और अपनी कार्यकारिणी का सत्यापन कर उन्हें जनता के बीच में जाने के लिए प्रेरित करें जल्द ही विधानसभा स्तर पर न्याय पंचायत के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटी ग्राम सभा अध्यक्ष का प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा 2 अक्टूबर को प्रस्तावित श्रीमती प्रियंका गांधी की रैली के संदर्भ में रैली में जनपद जौनपुर से भी कार्यकर्ता ज्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल हो । प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र निषाद ने कहा कि किसान विरोधी नौजवान विरोधी यह सरकार उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।  

 शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे है उसका आगाज़ पूर्वांचल की धरती पर काशी से होने जा रहा है 2 अक्टूबर को वाराणसी में कार्यकर्ताओं का हुजूम विरोधियों की नींद हराम कर देंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव अजय सोनकर आजम जैदी संतोष गिरी रामसमुझ सिंह मुकुंदी लाल गौतम जयप्रकाश तिवारी राम सिंह विनय शुक्ला मदन मिश्रा संजय माली नरेंद्र पटेल अतीक अहमद संतोष मिश्रा रमेश पाल सुनील यादव महमूद अंसारी अंकित राय निलेश सिंह राज कुमार गुप्ता विनय तिवारी सुरेश सोनकर इन्द्र मणि दुबे विजय प्रजापति प्रहलाद सोनी आदि ने सम्बोधित किया, संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

Related

news 5238785373204767201

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item