जीजीआईसी कॉलेज में लगा सेनेटरी नैपकिन की मशीन

 जौनपुर। आजादी के 75वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी कॉलेज में सेनेटरी नैपकिन की मशीन और नैपकिन को खत्म करने के लिए भस्मक मशीन की स्थापना एवं उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।   

 उद्घाटन आज प्रदेश मंत्री उषा मौर्या  के कर कमलो द्वारा हुआ। प्रदेश मंत्री उषा मौर्या जी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं और सुविधाएं दी गई हैं, जिसका सभी महिलाओं और बच्चियों को पूरा लाभ मिल रहा है। 

 कार्यक्रम की संयोजिका और अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा उर्वशी सिंह ने कहा कि महिलाओ के लिए माहवारी कोई शर्म की बात नहीं है यह एक सम्मान की बात है आज सरकार भी महिलाओं के इस जागरूकता का पूरी तरह से सहयोग कर रही है और सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन जगह जगह लगवा रही है। जिससे महिलाओं को होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके, 

सह- संयोजिका और अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक दीक्षा सिंह ने कहा कि आज हमे जगह जगह जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओ को जागरूक करना चाहिए और उन्हें इसके इस्तेमाल नहीं करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताना चाहिए, नारी को सम्मान मिलेगा, तभी राष्ट्र का नाम बढ़ेगा।

 जीजीआईसी स्कूल की प्रिंसिपल  ने बच्चियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें माहवारी महामारी के समय होने वाली परेशानियों की और मशीन के उपयोग की पूरी जानकारी दी अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की महासचिव राधिका सिंह ने कहा कि आज सरकार बच्चियों के लिए बहुत सारे योजनाएं ला रही हैं मुझे बहुत गर्व की बात है कि ऐसी कोई सरकार भी है जो महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके लिए सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं बनाएं हैं,

 कार्यक्रम को संचालित कॉलेज की अध्यापिका आदर्श वर्मा ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव कंचन सिंह  और विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और बच्चियां उपस्थित हुए, बच्चियों ने जागरूकता के तौर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान पर बहुत सारे बैनर और पोस्टर की भी प्रदर्शनी की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा इंस्टिट्यूट की डॉक्टर बबीता सिंह सीमा सिंह साधना सिंह जी और अन्य बहुत सी महिलाएं उपस्थित रही। 

Related

news 2974424885863313929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item