पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कृषि कर्मियों ने किया प्रदर्शन : डा. रमेश चंद्र यादव


जौनपुर : अधीनस्थ कृषि सेवा संघ  के प्रांतीय आह्वान पर  जनपद जौनपुर में  अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर  में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर  जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देने हेतु  समस्त कृषि प्राविधिक सहायक उपस्थित हुए, सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक  सीबी सिंह ने किया। जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 21सूत्रीय मांगे निम्न है-

 *वेतन विसंगति* प्राविधिक सहायक कृषि वर्ग सी का न्यूनतम   पे ग्रेड 4200 किया जाए तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बी कर्मचारियों को पे ग्रेड 4800  किया जाए,
 *पदोन्नति* विभाग में रिक्त पद ग्रुप A एव ग्रुप B के रिक्त पद पर तत्काल पदोन्नति की जाए, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी का 1से 1000 रैंक तक शासन एवं प्रशासन के निर्देश पर मार्च 2021 से चल रही प्रक्रिया का तत्काल निस्तारण करते हुए डीपीसी करा कर त्वरित गति से ग्रुप बी में पदोन्नति की जाए, पूर्व की भाति वरिष्ठ  प्राविधिक सहायकों को  खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु 15% कोटा निर्धारित करते हुए की जाए, वर्तमान पद को सृजन करते हुए कैडर रिव्यू लागू किया जाए, अवशेष बीज निस्तारण हेतु नीति बनाया जाए आदि मांगों को लेकर कर्मचारी लामबंद है अगर सरकार निम्न मांगों को नहीं मांगती है तो 6 अक्टूबर 2021 को  प्रदेश के समस्त कर्मचारी कृषि भवन लखनऊ उत्तर प्रदेश पर धरना देंगे!सभा को सम्बोधित करते हुए अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया, प्रांतीय सहायक मंत्री डा. रमेश चंद्र यादव  ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न ना हो इसके लिए संगठन को सक्रिय होना आवश्यक है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष -मुकेश कुमार कनौजिया, संगठन मंत्री अमित कुमार यादव, संगठन कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार' धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंदल कुमार यादव, ललित मोहन यादव गुरु प्रसाद मौर्य,धर्मेंद्र कुमार,सुधाकर वर्मा,अनुपम सिंह, जितेंद्र कुमार,राजूराम आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे  सभा का संचालन जिला मंत्री सकल नारायण पटेल द्वारा किया गया है l

Related

news 5779378372874579382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item