जनक कुमारी इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला में शिक्षकों ने दिया छात्रों को टिप्स
इसके बाद डॉ शिवदयाल बरेली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को "संख्या सिद्धांत उसकी उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए ज्यामिति निरूपण की विभिन्न विधियों "पर विस्तृत प्रकाश डाला। तत्पश्चात डॉक्टर एस पी सिंह ,एक्स हेड डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स टी डी पी जी कॉलेज ने वैदिक गणित में गणितीय संक्रियाएं को संस्कृत सूत्रों के माध्यम से आसानी से किस प्रकार हल किया जा सकता है पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यालय के छात्रों के द्वारा डॉ शिवदयाल ,डॉ आशुतोष कुमार सिंह एवं डॉ मनोज कुमार पाठक , चंदन सिंह के सम्मुख मॉडल प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में लखनऊ से आए डॉक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को "नंबर की विशेषताएं , मैजिकल कैलकुलेशन के साथ ही सही दिशा में सतत अभ्यास एवं परिश्रम करके ही अपने उद्देश्यों की प्राप्ति की बात कही। तत्पश्चात छात्रों को आर्यभट्ट की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
कार्यक्रम के आखिरी सत्र में प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह ,जनक कुमारी इंटर कॉलेज ने आए सभी गणितज्ञों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों में सहभागिता लेने और भविष्य में पुनः इस प्रकार के कार्यक्रम कराने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में विपिनेश् कुमार श्रीवास्तव ,स्वार्थ प्रजापति ,यतीन सिंह, ईशा कपूर राजकुमार यादव के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। कार्यक्रम में डॉक्टर आर पी सिंह, डॉक्टर जी सी चौबे, डॉक्टर सुनील सिंह ,डॉक्टर एन बी सिंह डॉक्टर डी एम दुबे ,चंदन कुमार सिंह , अजय यादव इत्यादि मौजूद थे।