गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

जौनपुर।  विकास खण्ड करंजाकला के सभागार में पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 शशि मौर्या  थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  ब्लाक प्रमुख करंजाकला पूनम यादव  के द्वारा किया गया। पोषण पंचायत कार्यक्रम के अन्तर्गत 08 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम ,05 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम, 07 किशोरियों को पोषण पोटली, तथा 05 सैम बच्चों में परिवार को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा अपने संबोधन के दौरान बताया गया कि बच्चों व महिलाओं के पोषण मंे सुधार हेतु जरूरी कार्य किया जाए। गर्भवती महिलाओें का तीन माह के गर्भ होने पर गोदभराई कार्यक्रम किया जाए। छः माह तक बच्चों को केवल स्तनपान ही कराया जाए। छः माह के बाद स्तनपान के साथ-साथ उपरी आहार बच्चों को जरूर दिया जाए।
 ब्लाक प्रमुख पूनम यादव के द्वारा बताया गया कि बच्चों को टीकाकरण जरूर कराया जाए। मा अपने बच्चे को दो वर्ष तक जरूर स्तनपान कराए। जिला कार्यक्रम अधिकारी जौनपुर के द्वारा बताया गया कि माह जुलाई 21 को मातृ पोषण के रूप में माह अगस्त 21 को बाल पोषण के रूप में माह सितम्बर 21 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप मे मनाया गया। जिसमें बच्चों का वजन तथा लम्बाई लेकर बच्चों का सैम/मैम के रूप में चिंहाकन किया गया। कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया। 
 कार्यक्रम में बताया गया कि 0 से 06 वर्ष के बच्चों को 01 किलो0 गेहू, 01 किलो चावल, 01 किलो दाल तथा 500 मि0ग्राम तेल वितरण किया जाता है। 03 से 06 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहू, 500 ग्राम चावल, 500 ग्राम दाल वितरण किया जाता है। गर्भवती और धात्री महिलाओं को 1.5 गेहू, 1 किलो0 चावल, 01 किलो दाल तथा 500 मि0गा्रम तेल का वितरण किया जाता है। कुपोषित बच्चों को 1.5 किलो गेहू, 1.5 किलो चावल, 02 किलो दाल तथा 500 मि0ग्राम तेल का वितरण किया जाता है। यह वितरण स्वयं सहायता समूह (एस0एच0जी0) तथा कार्यकत्र्रियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। आज के कार्यक्रम मंे जाशोपुर आगंनबाड़ी केन्द्र पर माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग उ0 प्र0 के द्वारा पौधारोपण किया गया। विकास खण्ड कंरजाकला में 06 माह से 03 वर्ष के 11418 लाभार्थियों, 03-06 वर्ष के 2760 लाभार्थियों को तथा 3822 गर्भवती/धा़त्री महिलाओं को प्रत्येक माह खाद्यान वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक प्रताप चैबे तथा अभय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं 265 आगंनबाडी कार्यकत्री, सहायिका तथा समूह की महिलाए उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरकोनी के द्वारा किया गया।

Related

JAUNPUR 936123005935603385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item