जनजागरण को लेकर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने किया दौरा

जौनपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी एवं पूर्वांचल महासचिव सत्या उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा संघ के प्रस्तावित आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में जनजागरण अभियान के अंतर्गत पूर्वांचल परिक्षेत्र के जनपद का दौरा किया गया। 

श्री त्रिपाठी द्वारा स्थानीय स्तर की समस्याओं को सुना गया जहां संघ के अग्रिम आंदोलन की रुप-रेखा संघ सदस्यों के समक्ष रखा गया। साथ ही सभी संघ सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि संघ तकनीशियन कर्मियों की मूलभुत समस्याओं के निवारण हेतु निर्णयक परिणाम के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं। श्री उपाध्याय द्वारा अग्रिम आंदोलन में संघ सदस्यों के शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील करते हुये संघ सदस्यों को तकनीकी संवर्ग हित में एकजुटता बनाये रखने की अपील किया। चन्दन दूबे ने बताया कि हम निर्णायक विजय की तरफ बढ़ रहे हैं और जीत हमारी ही होनी तय है। इस दौरान अशोक पटेल, अरविंद मिश्रा, रणविजय बिन्द, सूर्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र यादव, प्रवेश तिवारी, शिखर श्रीवास्तव, मुकुंद यादव, अजित यादव सहित तमाम क्रांतिकारी सदस्य मौजूद रहे।

Related

news 7444227245943443076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item