एबीवीपी के जिला संयोजक बनें उद्देश्य सिंह व जिला प्रमुख बनें डॉ मनोज पाण्डेय

 

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रद्योगिकी संस्थान में आयोजित हुआ।तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही,अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीहरि बोरीकर व पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्व में रहे क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष व प्रांत अध्यक्ष डॉ अखिलेश पांडेय द्वारा जौनपुर विभाग के विभाग संयोजक का दायित्व कौतुक उपाध्याय,विभाग सहसंयोजक का दायित्व सुमित सिंह, जिला प्रमुख का दायित्व डॉ मनोज पाण्डेय को सौंपा गया।
उद्देश्य सिंह को पुनः जौनपुर का जिला संयोजक बनाया गया।वहीं जिला संहसंयोजक के रूप में अभिषेक त्रिपाठी को चुना गया। अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन परिचय के क्रम में अमेठी की सांसद व महिला एवम बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उपस्थित रही। जिला प्रमुख मनोज कुमार पांडेय ने बताया की प्रांत अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों को करते हुए व्यक्तित्व निर्माण करने की कला सिखाई जाती है।
जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा की संगठन ने पुनः विश्वास जताते हुए जिला संयोजक दायित्व सौंपा है। नित नई योजनाओं और कार्यों के माध्यम से परिषद को गति मिलेगी।जौनपुर विभाग हेतु विभाग संगठन मंत्री पर आशीष व जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र का केंद्र यथावत रहा। कार्यकर्ताओं ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर नगर मंत्री सुशील नागर,पवन सोनकर,रवि विश्वकर्मा,प्रिंस त्रिपाठी,डेजी सिंह,तनु सहगल,उत्सव सिंह समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Related

news 7159074321668734217

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item