आज मेरा पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ : देवी गुप्ता

जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी श्रीमती देवी गुप्ता, पत्नी राजेश, ग्राम पंचायत बड़उर, विकासखंड सोंधी जनपद जौनपुर की है। श्रीमती देवी गुप्ता अत्यंत निर्धन परिवार से है, निर्धनता के कारण इनके द्वारा मकान की कल्पना करना और मकान बनाना अत्यंत कठिन कार्य था। उन्होंने  बताया गया कि आमदनी कम होने के कारण दो जून की रोटी की व्यवस्था मुश्किल से हो पाती थी। मेरे परिवार द्वारा कभी भी पक्का मकान के बारे में विचार करना कल्पना से परे था।  ग्राम प्रधान के माध्यम से यह पता चला कि सरकार द्वारा पी.एम.ए.वाई. (ग्रामीण) चलाई जा रही है और पात्र लोगों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है। इतना सुनते ही परिवार के सभी सदस्यों में आशा की किरण जगी और मेरे द्वारा पी.एम. आवास योजना के लिया आवेदन किया गया जिसमें मेरा चयन किया गया। आज मेरा पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो गया है। श्रीमती देवी गुप्ता द्वारा बताया गया कि पक्के मकान में परिवार के साथ सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हूॅ। आज जनपद में अनेक लाभार्थियों द्वारा इस योजना का लाभ उठाया जा रहा है। श्रीमती देवी गुप्ता द्वारा अपने इस आवास के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को हृदय से आभार व्यक्त किया गया।   

Related

news 8601476733148952780

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item