डाॅ शैलेन्द्र यादव शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यवाहक) बनें

 लखनऊ। आज दिनांक 12 सितम्बर 2021को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में आयोजित की गयी ।जिसकी अध्यक्षता बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र कुमार यादव ने की।

 बैठक में जौनपुर जनपद के शानदार जिला अध्यक्ष व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ शैलेन्द्र यादव को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियेशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र कुमार यादव ने (कार्यवाहक) प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। डाॅ महेन्द्र कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ शैलेन्द्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष (कार्यवाहक) बनाये जाने पर पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। 
 कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर डाॅ शैलेन्द्र यादव ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ मैं सदैव शिक्षक हित में खड़ा रहूंगा और किसी भी शिक्षक के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा। इस मौके पर महेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार मौर्य, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,रमेश यादव, अशोक कुमार यादव , अरविंद कुमार, सुरेश यादव, अनिल कुमार, आर्थव सिंह, विमल कुमार यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, जय सिंह यादव, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । 

Related

news 8802620898825430178

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item