पहली बरसी पर याद किये गए पुर्व विधायक हाजी अफ़ज़ाल

जौनपुर : पूर्व विधायक सदर जौनपुर हाजी अफ़ज़ाल अहमद की पहली बरसी के अवसर पर नवाब साहब के आहाता में ईशा की नमाज़ के बाद डॉ हसीन बबलू की अध्यक्षता में माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी की बैनर तले एक ताज़ियाती जलसे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शिरकत की। 
 जलसे का आग़ाज़ तिलावत ए क़ुरआन से हसीन जौनपुरी ने किया और नात ए नबी का नज़राना शाही शेर मस्जिद के पेश इमाम कारी इश्तियाक अहमद ज़िया जौनपुरी ने पेश किया। जलसे को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि हाजी अफ़ज़ाल को जनता की आवाज़ कहा जाता था,वो गरीबों,मज़लूमों शोषितों, पीड़ितों के न्याय व अधिकारों के लिए अपने जीवन के आख़िरी समय तक लड़ते रहे। उन्होंने बताया कि वो एक अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते थे जिनकी सभाओं में तक़रीरों को सुनने के लिए शहर भर का मजमा एकत्रित होता था। निखिलेश सिंह अध्यक्ष बिजली कर्मचारी संघ ने कहा कि हाजी अफ़ज़ाल ने वैचारिक मतभेदों की लड़ाई लड़ते हुए अन्य दलों में भी उनके बेबाक अंदाज़,मुखर होकर विरोध करने का सम्मान किया जाता था। जिनकी तमाम राजनीतिक विरोधाभास के बावजूद बाकी राजनीतिक पार्टियों की भी वो पसंदीदा शख़्सियत थे। कॉमरेड जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जौनपुर की गंगा जमुनी तहज़ीब पर जब भी आंच आने की आशंका हुईं तो हाजी अफ़ज़ाल ने बहुसंख्यक समाज के ज़िम्मेदार लोगों के साथ मिलकर अपनी गंगा जमुनी तहज़ीब को कभी दागदार न होने दिया। सामाजिक एकता, समानता व मानवता-प्रेम के प्रति ही उनका पूरा जीवन समर्पित रहा। वो हिन्दू-मुस्लिम एकता की ऐसी अनोखी मिसाल थे जिसके किस्से कहानियां लोग हमेशा सुनाते रहेंगे। जलसे का संचालन नियाज़ ताहिर शेखु एडवोकेट ने किया। प्रोग्राम के अंत में दरूद व सलाम भी पेश किया गया और मुल्क में अमन व अमन के लिये मौलाना कयामुद्दीन ने दुआ माँगी। संस्था अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 जलसे को मुख्य रूप से असलम शेर खान,इरशाद मंसूरी,शोएब खां,बसपा नेता सलीम खान,मज़हर आसिफ़,साजिद अलीम, रुखसार अहमद, आरिफ हबीब, मेहदी रज़ा एडवोकेट कलीम अहमद ,सपा नेता हिसामुद्दीन शाह,गजराज यादव को सम्बोधित किया। दीपक जायसवाल, संजीव यादव, सभासद फैसल यासीन, अबुज़र शेख, अलमास, एजाज़ अहमद, साकिब अहमद, मोहम्मद आसिम, अल्ताफ बाबा, हुजैफा अंसारी, मेराज अहमद,शाद,सलीमुल्लाह खान चुन्ना,कलीम अहमद,कमालुद्दीन अंसारी,फ़िरोज़ अहमद पप्पू,अरशद क़ुरैशी,डॉ तुफ़ैल अंसारी,अकरम जौनपुरी,मुसतईन जौनपुरी,डॉ अर्शी आदि लोग मौजूद रहें। Attachments area

Related

news 3758054956162524083

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item