भारत प्रतिभा से धनी ऊर्जावान युवाओं का देश है : डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह

 

जौनपुर। शुक्रवार को शहर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज में रामानुजन सोसायटी आफ मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंसेज के तत्वाधान में प्रायोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला" पापुलराइजेशन, इंप्रूवमेंट एंड क्वालिटी एजुकेशन इन साइंस एंड मैथमेटिक्स एंड इट्स इंपैक्ट फॉर स्कूल स्टूडेंट्स एंड टीचर्स -पार्ट 3 " का उद्घाटन हुआ।  

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जफराबाद डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह  गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एसपी सिंह एक्स हेड डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स टी डी पी जी कॉलेज कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती एवं गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत की।  कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। 

 डॉ विजय यादव ने रामानुजन सोसाइटी के द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का लेखा प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ एस पी सिंह डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया , तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी छात्रों को बताया कि भारत प्रतिभा से धनी ऊर्जावान युवाओं का देश है जिसमें कुछ भी करने की असीमित संभावना है और यह सब आप सभी के अथक परिश्रम से परिणाम में भी संभव है। उन्होंने बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय भाषा में संचालन करने एवं उसके छात्रों पर अच्छे प्रभाव पड़ने पर अपने विचार रखे। 

इसके बाद गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर एस पी सिंह एक्स हेड डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर ने बच्चों को संगीत अभिरुचि एवं विज्ञान की नई तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षा को समाज के लिए लाभ प्रद दिशा में ले जाया जा सकता है और उसका समाज के विकास में कैसे योगदान दिया जा सकता है उसके लिए छात्रों को प्रेरित किया। 

इस मौके पर डॉक्टर एस एन सिंह ने छात्रों को रामानुजन की बचपन के कुछ रोचक कहानी के माध्यम से गणित के प्रति विशेष लगाव एवं उनके अथक परिश्रम पर प्रकाश डाला उद्घाटन समारोह प्रथम सत्र राष्ट्रगान से संपन्न हुआ. दूसरे सत्र के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एस एन सिंह द्वारा किया गया सत्र में डॉक्टर सूर्य मणि त्रिपाठी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स, छात्रों को गति सिद्धांत पर प्रकाश डाला, डॉक्टर नरेंद्र पाल सिंह एक्स हेड रसायन विज्ञान टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर चर्चा की तत्पश्चात डॉक्टर के बी यादव गणित विभाग टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर ने समुच्चय में संबंध पर प्रकाश डाला श्रीमान मनीष सिंहा डिपार्टमेंट ऑफ एचआरडी पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कम्युनिकेशन स्किल एंड इट्स डेवलपमेंट पर प्रकाश डालाl अंत मे डॉक्टर एस पी सिंह विभागाध्यक्ष गणित टी डी पी जी कॉलेज जौनपुर ने आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में डॉ विजेंद्र सिंह, डॉक्टर के वी यादव यादव, डॉ जे पी सिंह, डॉक्टर हरिशंकर शुक्ला, डॉक्टर हिमांशु सिंह, डॉक्टर डी एम दुबे, डॉ मनोज कुमार पाठक, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ चंदन सिंह, अजय यादव डॉ रामाश्रय, भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। 

Related

news 3681403885749367545

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item