कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ : मकसूद खां

 जौनपुर। कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को अकबर पैलेस में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत स्तर अध्यक्ष के साथ ही जिले के पदाधिकारी शामिल रहे।प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। 

कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल किया। सभी वर्गों का साथ लेकर चलने का कार्य किया। भाजपा सरकार कल-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। आने वाला विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को मुकुन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष-फैसल हसन तबरेज,शहर अध्यक्ष-विशाल सिंह हुकुम आदि ने भी सम्बोधित किया।प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान नदीम जावेद,ब्लाक अध्यक्ष कमला तिवारी,विकास तिवारी,बालकृष्ण शुक्ला,डॉ प्रभात विक्रम,सुनील यादव, संजय माली,राम सिंह बाकूरे,विनय शुक्ला,राजीव निषाद, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा,अतीक अहमद, रमेश पाल,लालता चौधरी,शेर बहादुर सिंह,शीतला प्रसाद,हाजी अबी बक्कास,सरवर अहमद,पुस्कर निषाद,जावेद खां,तौकीर खां,रामचंद्र मिश्र,डा.राकेश उपाध्याय,देवेन्द्र मिश्र,आर.सी.पाण्डेय,तिलकधारी निषाद, हीरालाल पाल,पंकज सोनकर,नन्दलाल गौतम,कलेंद्र बिन्द,अंकित राय,उस्मान अली, सौरभ शुक्ला,अजय सोनकर,आजम ज़ैदी, राकेश मिश्रा,आमिश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

Related

news 2463021818767384861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item