मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए : D.M
http://www.shirazehind.com/2021/09/dm.html
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त की गई।
डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाया कि 10 बेड मच्छरदानी सहित तैयार किए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल में इलाज में कोई समस्या तो नहीं है, जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा सही से इलाज किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कल और आज में बुखार से भर्ती मरीजों की सूचना मांगी।
उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। इस अवसर पर सीएमएस डॉ एके शर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर अभिषेक रंजन, डॉक्टर सैफ खान, नीतू मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।