भ्रष्टाचार के खिलाफ जौनपुर में सत्याग्रह आन्दोलन का 65वाँ दिन

 जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में आज 65वें दिन भी यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा। आन्दोलन में जनवार्ता के क्रम में यशवन्त गुप्त ने सत्याग्रह पर विस्तृत वार्ता रखते हुए बताया कि 24 नवम्बर 2019 को अवैधानिक तरीके से उसके मकान को ध्वस्त कराकर लाखों रूपये के सम्पत्ति की लूट कराई गई। लगातार पत्राचार के बावजूद कोई कार्यवाही न होने पर 9अगस्त2021 से सत्याग्रह आन्दोलन चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा 24अगस्त को टीम बनाकर जाँच का आदेश दिया गया, किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सत्याग्रह स्थल पर तमाम लोगों की उपस्थिति में जनवार्ता किया गया। जिसके माध्यम से जिलाधिकारी से माँग किया गया कि तत्कालीन आपराधिक कार्यों को अन्जाम देने वाले अधिकारियों पर जाँच कराकर कार्यवाही करें। समर्थन में विजय प्रकाश मिश्र, पंकज कुमार प्रजापति, जय प्रकाश मिश्र, कौशलेन्द्र नाथ एडवोकेट, मो. रऊफ खान, रोहित चौबे, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जोगन्द्र प्रसाद, अरूण यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, सन्तोष कुमार, राजू गुप्ता, सुरेश चौहान, अशोक कुमार दूबे व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6905697963940538962

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item