लड़की की विदाई करने आये लोगो को लड़के पक्ष के लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

 जौनपुर। लड़की की विदाई करने आये लोगो को लड़के पक्ष के लोगो ने सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।

सरायखाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गांव निवासी शफली ने गाजीपुर की युवती भगाकर प्रेम विवाह कर लिया था। दोपहर में लड़की की विदाई कराने के लिए मायके पक्ष से लगभग दो दर्जन लोग पहुंचे थे। सभी लड़की को साथ ले जाना चाहते थे। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई, जिसके बाद लड़की की विदाई कराने आए लोगों की पिटाई शुरू कर दी गई। किसी ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को थाने ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान परिवार का एक युवक पुलिस के वाहन के सामने सो गया। पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्थिति किसी तरह सामान्य हो सका।

Related

news 6341656665670967657

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item