धूम- धाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

 जौनपुर। इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली- सिरकोनी  में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा सादगी के प्रतीक भारत के लाल, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम- धाम से मनाई गई। सर्व प्रथम ग्राम प्रधान तथा sms के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण अव दीप प्रज्वलित किया गया ततपश्चात बच्चों एवम बिद्यालय की टीम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा किया गया। गांव के अभिभावक हंसराज यादव , जितेंद्र यादव  एवम गिरीश चन्द्र शुक्ल  ने दोनों महापुरुषों पर अपने विचार व्यक्त किया। 
ग्रामप्रधान द्वारा विद्यालय में अधूरे कायाकल्प के कर्यो को पूर्ण करने का संकल्प लिया गया। 
 विद्यालय की सहायक अध्यापिका शिप्रा सिंह ने महात्मा गांधी जी तथा लालबहादुर शास्त्री जी के प्रेरक  विचार एवम प्रसंगों को बच्चों को बताया। प्रधनाध्यापिका उषा सिंह द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों एवम sms सदस्यों का स्वागत एवम अभिननदन किया गया।  उन्होंने बताया कि किस तरह हमारे देश को आजाद कराने में इन महापुरुषों ने योगदान दिया। अंग्रेजो द्वारा किए गए अत्याचारों एवम दमनकारी नीतियों के विषय मे भी प्रधानाध्यापिका द्वारा उषा बच्चों को बताया गया। विद्यालय के छात्र श्वेता, रोशनी, रिमझिम, आंशिक, अनन्या, प्रांजल, आयुष, संग्राम आदि द्वारा राष्ट्र- गीत एवम देश भक्ति गीत तथा पोयम आदि प्रस्तुत किया गया।
 सहायक अध्यापिका पूनम रॉव द्वारा विद्यालय में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्वच्छता एवम साफ- सफाई के बारे में बताया गया। अंत मे उन्ही के द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय काया- कल्प एवम विद्यालय स्वच्छता आदि की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ बच्चो को पुरस्कार भी वितरित किया गया। इस मौके पर गांव ग्राम- प्रधान एवम sms अध्यक्ष सहित गणमान्य अभिभावक हंसराज यादव, शैलेन्द्र, जितेंद्र, चंचल, सूबेदार, गिरीश चन्द्र, सुनीता, ईंदा, मीना, रेखा देवी तथा सभी सहायक अध्यापिकाएं रोली अस्थाना, रंजना तिवारी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा सिंह द्वारा किया गया।

Related

news 6151163303747503133

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item