नीतीश सिंह अध्यक्ष, शनि जायसवाल बने महासचिव

जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति, प्रतिमा विर्सजन घाट नखास की आम सभा की बैठक शनिवार की  8 बजे प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर पर अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सत्र 2021-22 के नयी प्रबन्धकारिणी का चयन संरक्षक मंडल के सदस्य  महेन्द्र देव विक्रम, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, संतोष सिंह, राधेकृष्ण ओझा ‘मुन्ना‘ आचार्य रजनीकान्त द्विवेदी, मोती लाल यादव, मनीष देव एवं नवचयनित संरक्षक  विजय सिंह बागी (अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति) के द्वारा सर्वसम्मति से  नीतीश सिंह को  अध्यक्ष, शनि जायसवाल महासचिव एवं शैलेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद पर चयन करते हुए आगामी 19 नवम्बर 2021 के भव्य देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाऐं एवं आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम को विराट एवं भव्य रूप देने में सम्पूर्ण सहयोग की बात कही। नवयचनित अध्यक्ष श्री नितीश सिंह ने कार्यक्रम को भव्यतम बनाने की बात कही। बैठक में पं निशाकान्त द्विवेदी, राजन अग्रहरि, आनन्द अग्रहरि, विजय गुप्ता, चन्द्र शेखर गुप्ता, रामप्रकाश यादव, रूपेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, श्रीपाल यादव, चन्दन यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त महासचिव राजन अग्रहरि ने किया।

Related

news 6584629742292390458

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item