दर्शन-पूजन के लिए सज गए मां के दरबार

जौनपुर। दर्शन-पूजन के लिए मां के दरबार सज गए हैं। पूर्व संध्या से ही पूर्वाचल की प्रमुख शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में विभिन्न जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन होने लगा है। श्रद्धालु यहां रात विश्राम के बाद तड़के स्नान कर मां का दर्शन-पूजन करेंगे तथा मनौती मानेंगे। धाम में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में देररात तक लोग पूजन सामग्री की खरीदारी करते रहे। 

घरों में अनुष्ठान की भी तैयारी भक्तों ने पूरी कर ली है। इसके अलावा परमानतपुर स्थित मां मैहर देवी मंदिर में भी भारी भीड़ दर्शन-पूजन को एकत्र होती है। इन दो मंदिरों के अलावा सिटी स्टेशन के समीप स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर, शाही पुल के पश्चिम बजरंग घाट पर स्थित विध्याचल मंदिर में भी नवरात्र पर्यंत दर्शन-पूजन को काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। पूजन के लिए भक्तों ने घरों में व्रत रहकर कलश स्थापना की भी व्यवस्था कर ली है। इसके साथ ही कई स्थानों पर दुर्गापूजा के लिए पंडाल भी सज गए हैं। जहां देररात मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर जयकारा लगाते भक्त पहुंचते रहे। यहां नवरात्र के पहले दिन प्रतिमाओं की स्थापना कर दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा।

Related

news 1395797865227863378

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item