राजेश्वर मिश्र अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह मन्त्री चुने गए

 जौनपुर। मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय जमालापुर रामनगर पर शैक्षिक उन्यन गोष्ठी का आयोजन हुआ। शाम 4:00 बजे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ  के  जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय जिला मंत्री डॉक्टर मनीष सिंह सोमवंशी, मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर संन्तोष कुमार तिवारी के आह्वान पर पू.मा.शिक्षक संघ रामनगर ब्लॉक इकाई के गठन हेतु शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय जमालापुर के प्रांगण मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व प्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्जवल, जनपद से पधारे संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया तत्पश्चात्  मनोज मिश्र एवं  राघवेन्द्र मिश्र द्वारा माँ सरस्वतीजी की वन्दना प्रस्तुत किया गया।   

 जनपद मुख्यालय से आए हुए अतिथियों का उपस्थित शिक्षको द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसी क्रम मे  राजेश्वर मिश्र द्वारा स्वागतगीत के माध्यम से अतिथिगण का स्वागत किया गया। इसके बाद संगोष्ठी की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमे सर्वप्रथम वि.खं.रामनगर मे संगठन की कमेटी के गठन की कार्यवाही चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर संन्तोष तिवारी  ने सभी पदों के सापेक्ष उपस्थित शिक्षकों से उनके प्रस्ताव/विचार मांगे। इसके बाद चुनाव समिति के विचार विमर्श के पश्चात चयनित सभी पदो के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा इस प्रकार किया गया जिसमे मुख्यरुप से  राजेश्वर मिश्र अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह मन्त्री, श्री मती प्रिया रघुवंशी उपाध्यक्ष,  श्रीसंन्त कुमार सिंह ,संतोष मिश्रा उपाध्यक्ष ,मुकेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष,पद पर चयनित किये जाने का प्रस्ताव उपस्थित शिक्षकों के समक्ष रखा गया। 
तत्पश्चात् उपस्थित समस्त शिक्षको द्वारा आपसी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।इसके बाद चयनित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।इस मौके पर वि.खण्ड रामनगर के सभी 12 न्याय पंचायतों से बड़ी संख्या मे शिक्षक भाइयों के साथ साथ शिक्षिका बहने भी संगोष्ठी मे उपस्थित हुए। उपस्थित सभी वक्ताओं ने संगठन के महत्व,एवं उपयोगिता तथा शिक्षक हित मे किये जा रहे संघर्ष आदि विन्दुओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिनमे सर्वश्री संजय कुमार सिंह(NPRC)सरोज सिंह,संन्त सिंह,मनोज मिश्र,मनोज तिवारी, अनुराग तिवारी ,योगेंद्र कुमार सिंह,अनुराग सिंह किरण मौर्या,बृजेश सिंह,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,चन्द्रभूषण शुक्ल,संतोष सिंह,आनन्द मौर्य,प्रमोद कुमार दुबे,शैलेन्द्र मिश्र, रजी अहमद सहित लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद कुमार सिंह (ARP) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार उपाध्याय (जिलाध्यक्ष) द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया ।अन्त मे वि.खण्ड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम के साथ साथ एक एक यथार्थ गीता की पुस्तक भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।

Related

news 8645634889140342050

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item