आस्ट्रेलियन हाईकमीशन का प्रतिनिधिमंडल ने जाना बेसिक शिक्षा का हाल

जौनपुर। गुरुवार को बदलापुर ब्लाक परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर आस्ट्रेलियन हाईकमीशन का प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर भारतीय शिक्षा पद्धति से रूबरू हुआ। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ आरती उतारकर सभी का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल पर जाकर स्थिति जानी। 

 आस्ट्रेलिया हाईकमिशन के प्रतिनिधिमंडल के सेंकेंड सेक्रेटरी जैक टेलर व वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी राजनीतिक वंदना सेठ सुबह 11 बजे बदलापुर पहुंचीं। इनके पहुंचने पर पीआरडी जवानों ने जहां गार्ड आफ आनर दिया, वहीं समूह की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। इसके बाद कृषि, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, वन विभाग की ओर से लगाए गए स्टालों को देखा। स्टालों पर तैनात शिक्षक व कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। स्टालों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को दिखाया गया। इसमें मसाला, मिट्टी के दीपक व मास्क आदि को भी देखा। जैक टेलर ने समूह की महिलाओं से संवाद कर स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। इस पर महमूद गांव की समूह सखी पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके बाद बारी-बारी से देश व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारी महिलाओं से ली। वंदना सेठ ने लोगों को धन्यवाद देते हुए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। 
इस दौरान गंगा प्रसाद सिंह, एडीओ पंचायत राम अवध, ओपी यादव, जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव सिंह, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, अर्चना यादव, रणजीत सिंह, दुर्गेश तिवारी, डा. ओम प्रकाश गुप्त, डा. विभा शुक्ल, सीमा मौर्या, सुनीता रावत समेत अन्य मौजूद थे।

Related

news 6109266376895065653

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item