मांगो को अविलम्ब पूरा किया जाय वर्ना होगा बड़ा आन्दोलन : रमेश सिंह

जौनपुर। अपनी विभिन्न समस्याओ का समाधान कराने और जि0वि0निरीक्षक कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु उ0प्र0मा0शि0संघ (सेवारत)की जौनपुर इकाई द्वारा आज जि0वि0निरीक्षक कार्यालय पर उ0प्र0मा0शि0संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0राकेश सिंह की उपस्थिति मे जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया । 

धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि आज का यह धरना-प्रदर्शन स्थानीय स्तर पर लम्बित 08 सूत्री मांगो के समाधान हेतु दिया जा रहा है जिसमे प्रमुख रूप से एन0पी0एस0की कटौती, राज्यान्श और ब्याज के साथ सम्बन्धितो के प्रान खाते मे अंतरित करते हुए एन0पी0एस0का लेजर/पासबुक विद्यालय स्तर पर बनाते हुए उसका सत्यापन लेखा कार्यालय से कराते हुए लेखा पर्चा सम्बन्धितों को उपलब्ध कराया जाय। विनियमितीकरण की पत्रावलियो को मंडलीय समिति को भेजा जाय। 22/03/2016 के शासनादेश से विनियमितीकरण प्राप्त शिक्षको को चयन/प्रोन्नत वेतनमान और सेवानिवृत लाभो को दिया जाय। अवकाश प्राप्त शिक्षक पदाधिकारियो और उ0प्रदेश सेवा संघो की नियमावली से सम्बन्धित शासनादेश दिनांक 16/01/2009 का पालन सुनिश्चित कराया जाय और सेवानिवृत पदाधिकारियो के चंगुल से मुक्त कराते हुए सभी मांगो को जि0वि0निरीक्षक द्वारा अविलम्ब पूरा किया जाय वरना आगे आने वाले दिनों में और भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।
 प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा0राकेश सिंह ने कहा कि जि0वि0 निरीक्षक कार्यालय अपनी आदत को बदल डाले वरना संगठन और शिक्षक कार्यालय को न केवल सुधार देगे बल्कि यदि आवश्यक हुआ तो कार्यालय मे तालाबन्दी भी कर देगे। 
धरने को प्रमुख रूप से वरिष्ठ शिक्षक नेता शशि प्रकाश मिश्रा, अरविंद सिंह सिरसी, अतुल कुमार सिंह मुन्ना, बृजेश सिंह सिगरामऊ, डा0 उदय सिंह ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह मिहरावा, ऋषि कुमार, पारसनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दयाशंकर यादव,विजय बहादुर यादव, अरविंद रायसहित सैकड़ो शिक्षक नेताओ ने सम्बोधित किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह और संचालन जिला मंत्री तेरस यादव ने किया।

Related

news 365485860545086482

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item