ब्राह्मणों ने कहा- विधायक के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है हमारा समाज

 


मड़ियाहूँ, जौनपुर। ब्राह्मण सनातन धर्म का रक्षक होता है सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए वह सतत प्रयत्नशील रहता है वह समाज का पथ प्रदर्शक भी है उसे संगठित होने की आवश्यकता है बिखराव से उसका बलक्षीण हो जाएगा ।और वह अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पाएगा। उक्त बातें आचार्य कौटिल्य संघर्ष समिति जौनपुर के बैनर तले मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों को वैष्णवी मैरेज हॉल मड़ियाहूं में उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मणों की भूमिका के विषय पर बोलते हुए समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि आदिकाल से लोगों के जनकल्याण हेतु ब्राह्मण अपना त्याग करता रहा है। महर्षि दधीचि ने जन कल्याण के लिए अपनी हड्डी देकर अपना प्राण त्याग दिया आचार्य कौटिल्य सड़क पर पड़े व्यक्ति को उठाकर मगध का राजा बना दिया। उन्होंने ब्राह्मणों का आवाहन किया की सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं संगठित हो बिखरे ना।


इसके पूर्व राम सजीवन मिश्र कमला शंकर दुबे पंडित राज कृष्ण शर्मा सुनील तिवारी प्राचार्य डॉ एसके पाठक पीजी कॉलेज मड़ियाहूं प्राचार्य डॉ सुधाकर मिश्र केडीएस महाविद्यालय पाली सुभाष पुर डॉ सूर्य नाथ दुबे राकेश मिश्र संतोष उपाध्याय आदि ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज समाज का दर्पण होता है वह किसी को सत्तासीन कर सकता है और उसे हटा भी सकता है वह ताकत ब्राह्मणों में है। उदाहरण देते हुए लोगों ने कहा कि सपा की सरकार बनाई गई बसपा की सरकार बनाई गई और दोनों को हटाई गई।


वक्ताओं ने कहा ब्राह्मण समाज तभी अपना गौरव प्राप्त कर सकता है जब वह संगठित होकर चलेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गौरी शंकर त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज मड़ियाहूं ने किया और कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ वेद चौबे ने किया। करीब एक हजार ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम देकर उनका सम्मान किया गया अंगवस्त्रम आनंद दुबे की तरफ से दिया गया। इस मौके पर श्याम सूरत पांडे, कृपा शंकर दुबे, सुभाष शुक्ला, आद्या प्रसाद गिरी, जगदीश उपाध्याय, विनय कुमार दुबे प्रधानाचार्य, तारा शंकर दुबे, जयशंकर दुबे, प्रसाद तिवारी, वरुण दुबे, राजेश पांडे, रमेश दुबे तथा रमेश तिवारी सहित अनेक विद्वान ब्राह्मण उपस्थित थे समिति के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।


तत्पश्चात ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों ने विधायक आवास पर पहुंचकर विधायक लीना तिवारी के कार्यकाल की सराहना की और उन्होंने कहा इस बार भी ब्राह्मण समाज आने वाले चुनाव में वर्तमान विधायक लीना तिवारी जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा। इसकी वजह जानने के लिए प्रश्न किया तो विधायक द्वारा किए गए कार्यों का बखान करते हुए उन्होंने बताया बीते कई वर्षों में जो कार्य नहीं हुए वह लीना तिवारी ने करके दिखाया यही वजह है कि ब्राह्मण समाज लीना तिवारी के साथ हैं।


विधायक ने सभी प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज का धन्यवाद अर्पण किया।  उन्होंने बताया अगर दोबारा से चुनाव जीतती है तो उनका प्रमुख कार्य सबसे पहले महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को कुटीर उद्योग की व्यवस्था करूंगी।

Related

muharram 4274842140344586028

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item