आज के बच्चे भावी भारत का निर्माण करेंगे : जनपद न्यायाधीश

 


जौनपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ ( 02 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 नवंबर 2021) विधिक सेवा सप्ताह 08 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021) तक मनाये जाने के अनुक्रम में ‘‘बाल दिवस‘‘ के अवसर पर 14 नवम्बर 2021 को जनपद न्यायालय परिसर  में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मदन पाल सिंह की अध्यक्षता में ‘‘विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम‘‘ का आयोजन किया गया। 

 इस अवसर पर  जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह द्वारा बताया गया कि भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भावी भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से उनका पालन-पोषण करेंगे उसी पर देश का भविष्य निर्भर होगा। आर्थिक कारणों से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। बाल दिवस के अवसर पर हम सब को मिलकर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। 
 इसी क्रम में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहॅुचाये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं अगुवाई में साईकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक कराया गया। साईकिल रैली में  जनपद न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीशगण, सिविज जज सी0डि0 एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज जू0डि0, जौनपुर के न्यायिक अधिकारीगण एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित तमाम कर्मचारीगण द्वारा सहभागिता की गयी।
 ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसे  जनपद न्यायाधीश एम0 पी0 सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। प्रभातफेरी जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर से प्रारम्भ होकर जनपद के मार्गों से होते हुए कलेक्टेªट जौनपुर में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर सहभागिता की गयी। 

Related

जौनपुर 4227271691155820611

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item