जेल में बंद महिलाओ को दिया गया ऊनी वस्त्र

जौनपुर।  जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को शीत ऋतु के प्रकोप से बचाने के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों (शाल एवं स्वेटर) का वितरण किया गया। 56 महिलाओं एवं महिलाओं के साथ रह रहे 15 बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किये गये।

 इस अवसर पर  जिला जज सपत्नी द्वारा महिला का उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर  अध्यक्षा अकांक्षा समिति डा० अंकिता राज,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  विकास, जेलर कुलदीप सिंह मदीरिया, चिकित्साधिकारी डा० रविराज कमलेन्द्र प्रताप सिंह उप कारापाल, राजकुमार सिंह, उप कारापाल, प्रदीप कुमार अस्थाना, खलीक अहमद, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रजत सिंह, जेल वार्डर आदि लोग उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक एस०के० पाण्डेय द्वारा उच्चाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य में इसी प्रकार आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया गया।

Related

जौनपुर 2110996737320305376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item