देश के किसान पूर्ण रूप से भाजपा के साथ : बृजनन्दन सिंह

 जौनपुर। मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों को संदेश देने के उद्देश्य से ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें भारी संख्या में किसान शामिल हुए। 

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भूपाल सिंह भोले के नेतृत्व में फतेहगंज बाजार में सुरूआरपट्टी गांव के मोड़ पर सुबह 11 बजे से ही किसान अपने ट्रैक्टर के साथ एकत्रित होना शुरू कर दिए थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बृजनन्दन सिंह ने कहा कि देश के किसान पूर्ण रूप से भाजपा के साथ हैं। कहा कि कृषि कानून वापस लिए जाने को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी आंदोलन करना समझ से परे है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी से यह साफ है कि वे किसके साथ हैं। रैली फतेहगंज से निकलकर गुदरीगंज, लालबाजार, गोसाईगंज, सिकरारा बाजार होते हुए सिकरारा चौराहा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान आमोद सिंह, आकाश सिंह, गोपाल सिंह, विशाल सिंह, रोहित सिंह, विनोद सिंह, उमेश सिंह, दुर्गेश मिश्र, प्रवीण मौर्य, आद्या प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related

news 7014970010199661885

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item