बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत

 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर नगर दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी की अध्यक्षता में आज तिलकधारी सिंह महिला महाविद्यालय में बीजेपी सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ टी आर सिंह के द्वारा फीता काट कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।तदुपरांत जिलाध्यक्ष रागनी सिंह व प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा प्रबंधक को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान 100 से अधिक छात्राओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ रागिनी सिंह ने किया। जिला मंत्री प्रियंका श्रीवास्तव डॉ अंजना सिंह मानसी सिंह बुलबुल श्रीवास्तव सहित मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 5728015827993745462

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item