नीट की परीक्षा में जनपद के कई मेधावियों ने लहराया परचम

गौरव यादव 
जौनपुर। नीट की परीक्षा में जनपद के कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है। होनहारों ने परीक्षा में सफलता के लिए दिन-रात एक कर दिया। सफल उम्मीदवारों ने इसका श्रेय अभिभावकों समेत गुरुजनों को दिया है। 

राज कालोनी हुसेनाबाद निवासी गीतांजलि सिंह ने यह सफलता पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल से पढ़ी। गीताजंलि बचपन से ही मेधावी थीं और डाक्टर बनने की तमन्ना थी, जिसे उन्होंने अपने दृढ इच्छाशक्ति से पूरी की। 
खुटहन के जमुनियां निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री सौम्या ने भी नीट की परीक्षा में सफलता पाया है। बदलापुर क्षेत्र के भी दो होनहारों ने परीक्षा में सफलता पाई है। कस्बा निवासी मो. रफीक के पुत्र रिजवान जगजीवनपट्टी गांव निवासी संतोष तिवारी के पुत्र ऋषभ तिवारी ने परीक्षा में सफल होकर गांव का नाम रोशन किया है। 
चंदवक के अइलिया निवासी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह व खेतासराय के लखमापुर गावं निवासी आतेका  भी नीट परीक्षा में सफल हुई हैं। केराकत तहसील अंतर्गत बेहड़ा व बराई गांव के दो युवकों ने नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। बराई गांव निवासी रामशंकर सिंह का बेटे आर्यन सिंह ने आइआइटी का पढ़ाई छोड़कर मेडिकल प्रोफेशन की राह चुना है। इसी कड़ी में बेहड़ा गांव निवासी अनुराग सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है।

मड़ियाहूं के घोरहा भानपुर निवासी  गौरव यादव पुत्र डॉ. शिव नरायन यादव और श्रीमती अंजू यादव (प्रधानाध्यापिका)  का चयन नीट परीक्षा 2021 में हुआ। 680/720 अंक के साथ 980वीं रैंक हासिल करके गौरव यादव ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है।

Related

news 6715554443150778171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item