युवा लोजपा ने बैठक करके बनायी चुनावी रणनीति

 
जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी यूथ के जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के अहियापुर मोड़ पर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान विनय जायसवाल ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। पूरे दमखम के साथ पार्टी चुनाव में लड़ेगी। आने वाले समय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान निर्णय लेंगे कि यूपी में किस पार्टी के साथ गठबंधन किया जाय या यूपी में अकेले चुनाव लड़ा जाय। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकित मौर्य, बदलापुर ब्लाक अध्यक्ष मोती लाल सोनी, जिला महामंत्री अंकित मौर्या, मोनू यादव, नगर अध्यक्ष, हेमंत मौर्य, छात्रसभा अध्यक्ष सुनील कुमार, बच्चा मौर्या, राजेश, पवन, सत्यम सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।

Related

news 297322166510648506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item