कलेक्ट्रेट में संविधान की दिलाई गई शपथ

 जौनपुर। जिले भर में संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लोगों को संविधान में अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। संविधान दिवस पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के संविधान को अंगीकार करने तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने एवं स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिलाधिकारी ने संविधान निमाताओं द्वारा विशिष्ट संविधान देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया और बताया कि भारत का संविधान एक ऐसा संविधान है जिसमें जड और चेतन दोनो का उल्लेख किया गया है और उन्होंने कहा कि संविधान हमे अनुशासन सीखाता है यह नागरिको को अधिकार का परिचय कराने के साथ कर्तव्य का बोध भी कराता है। संविधान पर्यावरण के संरक्षण, जीव-जन्तुओं के संरक्षण इत्यादि के बारे में बताता है। 

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अतिरिक्त उप जिला अधिकारी प्रदीप कुमार सहित कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 1060340479725431106

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item