कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस पर डा. भीमराव अम्बेडकर को किया नमन्
http://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_797.html
जौनपुर। संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनूसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर की अगुवाई में दीवानी न्यायालय जौनपुर के पास भारतीय संविधान के पितृ पुरूष बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पंकज सोनकर ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने जिस पवित्र संविधान की रचना देश के नवनिर्माण व सबको एक समान अधिकार के लिए किया था, वर्तमान परिवेश में भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनमानस मौन है यह चिंता का विषय है, सत्य और अहिंसा एक ऐसा मार्ग है जिसपर चलकर उसके माध्यम से हम सब मिलकर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के महासचिव राकेश सिंह डब्बू ,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महासचिव राज कुमार निषाद ,शैलेंद्र सिंह, माही सोनकर, तुषार मौर्य, सुजीत कुमार ,मुकेश पासी, डॉ नवनीत सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।