दाम्पत्य विवादों को मुकदमा पूर्व निपटाये जाने की तैयारी

 

जौनपुर : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 22 जनवरी 2022 को दीवानी न्यायालय परिसर में वैवाहिक विवादों को मुकदमा पूर्व निस्तारण हेतु ‘‘प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में ऐसे पति-पत्नी जिनके मध्य किन्हीं भी कारणों से मनभेद या मतभेद हो गया हो, वह न्यायालय परिसर में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मात्र एक प्रार्थना पत्र देकर अपने दाम्पत्य विवाद को न्यायालय द्वारा विधिसंगत तरीके से निस्तारित करा सकते हैं। 

 वैवाहिक दाम्पत्य विवादों को प्रारम्भिक स्तर पर ही निपटाने के लिये राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में पति-पत्नी में से कोई अथवा उनके नजदीकी रिश्तेदार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रार्थना पत्र दे सकता है। प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों का नाम, पता व फोन नम्बर, विवाद का संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ व पहचान पत्र देना होगा। जिसके समाधान के लिये प्रार्थना पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायिक पीठ को भेज दिया जायेगा। पीड़ित वादकारी (पति-पत्नी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्थापित हेल्प डेस्क पर सम्पर्क करके निःशुल्क सहायता ले सकते हैं।

Related

BURNING NEWS 1077683413216836884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item