खेल के माध्यम से बच्चों का भविष्य भी बनाया जा सकता है : B.S.A

 जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह2021 का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदीगंज में हुआ ,जिसका शुभ उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से बच्चों का स्वास्थ्य तो ठीक होता ही है वर्तमान समय में खेल के माध्यम से बच्चों का भविष्य भी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि मड़ियाहूं विकास क्षेत्र खेलों में विगत कई वर्षों से चैंपियन रहता हैं। 

विशिष्ट अतिथि अरविंद शुक्ला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर रहे। पीटी विशेष प्रदर्शन में कमपोजिट विद्यालय सुदनीपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कबड्डी तथा खो खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदी गंज प्रथम स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जबलपुर तथा खो-खो में प्राथमिक विद्यालय मेहंदी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी पट्टी के जीसस यादव प्रथम तथा प्रिंस चौहान द्वितीय स्थान पर रहे 600 मीटर दौड़ में प्रिंस चौहान प्रथम तथा जीसस यादव द्वितीय स्थान पर है ,बालिकाओं की 600 मीटर दौड़ में दिव्यांशी सरोज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदी गंज प्रथम स्थान प्राप्त किया 200 मीटर बालक वर्ग में पवन चौहान प्रथम अंश सरोज द्वितीय स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप में न्याय पंचायत कौन है प्रथम तथा न्याय पंचायत सुदनीपुर द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर रविचंद्र यादव जिला व्यायाम शिक्षक ने खेल को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राय साहब यादव आनंद यादव हेमंत सिंह पवनदीप चौधरी अनिल दीप चौधरी शिव कुमार सरोज निहाल सिंह रामाश्रय कनौजिया श्याम नारायण राम सज्जन यादव हंसराज यादव कैलाश नाथ वेद प्रकाश रमेश चंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं ने किया।

Related

जौनपुर 3278103412958494655

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item