भारी संख्या में महिलाओ ने थामी कांग्रेस का पंजा

 जौनपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय इंद्रा भवन पर सदस्यता अभियान के तहत शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने दिलाई सैकड़ों महिलाओं को सदस्यता, समाजसेवी लक्ष्मी मौर्या जी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व को स्वीकारते हुए और महिलाओं के लिए उनके द्वारा जो घोषणा की गई उनसे प्रभावित होकर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर प्रियंका जी के हाथों को और मजबूत करने का संकल्प लिया । 

इस मौके पर उपस्थित महिलाएं प्रियंका गांधी जी के नारे लड़की हु लड़ सकती हूं से काफी प्रभावित दिखी और उन्होंने कहा कि अबकी बार 2022 के उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में हम सभी महिलाएं एक लड़की के हाथों को मजबूत करेंगे और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने के लिए घर घर जाकर महिलाओं को जोड़ेंगे और एक अहम भूमिका निभाएंगी ।। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष मुफ़्ती मेहंदी , शबा खान , नेसार इलाही , शशांक राय, अमन सिन्हा , रोहित पाण्डेय , मुस्कान , निशा बेगम , निर्मला, मीरा , सरोज , सरिता , मन्जु , गीता मौर्या , अम्बिका , कुमकुम , सरोजा समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही ।

Related

crime 3618384753926498706

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item