इस सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुआ : जूही सिंह

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि प्रदेश में महिला बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि महिलाओं को हमेशा डर लगा रहता है, घर से निकलते ही वह घर सही सलामत पहुंचेंगे कि नहीं। इस सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार हुए हैं लेकिन सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में असफल रही हैं बल्कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने वाले को संरक्षण देने का काम किया है भाजपा ने नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचावों यह कहना भूल गयी थी यह सरकार महिला विरोधी हैं। सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया। 

    कहा कि महंगाई आज चरम पर है महिलाएं घर चलाती हैं सबसे ज्यादा प्रभावित इस महंगाई के कारण अगर कुछ हुआ है तो महिलाओं का घर का बजट खराब हुआ है। आज गैस सिलेंडर के दाम चरम सीमा पर है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान को छू रहे हैं। किस प्रकार से महिलाएं अपने घर को चलाएं यह बहुत मुश्किल हो रहा है। मिट्टी का तेल, महिला पेंशन दमनकारी सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है। मातृशक्ति को आगे आना होगा और अखिलेश यादव की सरकार को बनाना होगा मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह,श्रवण अनीता सिंह प्रेमलता यादव पूनम मौर्या,मालती निषाद, इंदु बाला सोनी यादव, उषा यादव माला शुक्ला, चित्रलेखा सिंह, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज,सुमन यादव कमालुद्दीन अंसारी, शेखू खाँ आदि लोग मौजूद रहे ।।

Related

news 4482227777711383601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item