पडोसी युवक ने मारा चाकू

 जौनपुर। बरसठी थाना  क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की रात एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। घायल युवक की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल व हमलावर दोनों मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 उक्त गांव निवासी मनोरथ गौतम करीब नौ बजे स्वजन के साथ अपने बरामदे में बैठा था। आरोप है कि उसी समय पड़ोसी युवक गुड्डू गौतम आया मनोरथ को बुलाकर अपने घर ले गया। न जाने कौन सी बात हुई कि आक्रोशित होकर गुड्डू ने मनोरथ पर चाकू से हमला कर दिया। गले व सिर में चोट आने से मनोरथ खून से लथपथ हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे हमलावर से छुड़ाया। तब जाकर उसकी जान बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

Related

crime 3332829986140384635

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item