विशाल सिंह पुनः अध्यक्ष , प्रदीप सूर्या चुने गए मंत्री

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक ईकाई मड़ियाहूं का त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय ऊँचनी खुर्द के प्रांगण में जनपदीय अध्यक्ष द्वय अमित सिंह व सुशील उपाध्याय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  

 चुनाव पर्यवेक्षक जनपदीय संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी रोहित यादव, मनीष सिंह सोमवंशी, संतोष सिंह बघेल, डॉ राजेश यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से विशाल सिंह को एक बार फिर प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं ब्लाक इकाई का अध्यक्ष व प्रदीप सूर्या को ब्लाक मंत्री चुने गए। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ साकेत सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अमित अस्थाना, कोषाध्यक्ष पद पर मीरा रजक, उपाध्यक्ष पद पर वी विजय शंकर, अमित मिश्रा, नवीन सिंह, नितिन यादव, संगठन मंत्री पद पर अखिलेश सिंह, धर्मपाल सिंह,विवेक सिंह, अंकित जायसवाल, प्रीति मौर्या। प्रचार मंत्री पद पर जरीना बानो, आशीष मौर्या का चयन हुआ। इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई से सर्वसम्मति से विनोद सिंह अध्यक्ष,व देवेंद्र श्रीवास्तव मंत्री, शशांक शेखर मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडेय कोषाध्यक्ष, रामयश संयुक्त मंत्री एंव अंजुलता को महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनी गयीं। इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय समय तीन बजे के बाद भी इतनी भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं का इतनी देर तक यहां उपस्थित होना यह सुनिश्चित करता है कि अध्यक्ष विशाल सिंह व मंत्री प्रदीप सूर्या के नेतृत्व में मड़ियाहूं ब्लाक कार्यसमिति ने शिक्षक हितों में कार्य करते हुए शिक्षक/शिक्षिकाओं का विश्वास जीता है। शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री अश्विनी सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों के हित अगर कहीं सुरक्षित है तो सिर्फ और सिर्फ संघ के बैनर तले ही सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की नवनिर्वाचित कार्यसमिति के कार्यों के आधार पर भविष्य में यहाँ के समस्त शिक्षकों के विश्वास को जीतते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह व विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय ऊँचनी खुर्द के प्रांगण में शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में उपस्थित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं व जनपदीय इकाई का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि हम आप सभी को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हैं कि नवनिर्वाचित मड़ियाहूं कार्यसमिति पूरी निष्ठा ईमानदारी से शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री सतीश पाठक, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह "टोनी" बक्सा ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पांडेय, डॉ संतोष तिवारी, अच्छेलाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौरसिया, सत्यप्रकाश मौर्या, चंदा मिश्रा, अंजुबाला, रामसजन यादव, राजकमल यादव, उदयभान, विकास चौधरी, यशवंश सिंह, विजय यादव, शर्मीला यादव, अश्वनी कुमार, विजय बहादुर पटेल, अजय सिंह, रामआसरे सिंह, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह ने और अध्यक्षता महन्तलाल ने किया।

Related

जौनपुर 8816314260536844747

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item